Amrapali Riverview Society protest: आम्रपाली रिवरव्यू सोसाइटी में निवासियों ने कवर्ड पार्किंग और सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Amrapali Riverview Society protest: आम्रपाली रिवरव्यू सोसाइटी में निवासियों ने कवर्ड पार्किंग और सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवरव्यू सोसाइटी के निवासियों ने सोसाइटी में कवर्ड पार्किंग की कमी और अन्य सुविधाओं के अभाव को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि कोर्ट रिसीवर ने पिछले साल एनबीसीसी को लिखित निर्देश दिए थे कि मौजूदा पोडियम के ऊपर एक और पोडियम बनाया जाए, जिसमें ग्राउंड लेवल पर कवर्ड पार्किंग और प्रथम तल पर ग्रीन पार्क व अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं।

हालांकि, इन निर्देशों के बावजूद अब तक इस योजना पर एनबीसीसी की ओर से कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई दी और निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। निवासियों ने बताया कि जिस मौजूदा पोडियम क्षेत्र को पहले पार्क और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रस्तावित किया गया था, उसे अब केवल ओपन पार्किंग के रूप में चिह्नित किया जा रहा है।

पार्किंग की समस्या के अलावा, निवासियों ने सोसाइटी में ग्रीन एरिया न होने, फायर सेफ्टी सिस्टम की कमी, लिफ्ट में पानी की समस्या और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़ी गंभीर समस्याओं का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि खराब STP की वजह से जीवनयापन मुश्किल हो गया है।

निवासियों ने सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप करने, कोर्ट रिसीवर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने और हजारों होमबायर्स के हितों की रक्षा करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने कवर्ड पार्किंग निर्माण और वादा की गई अन्य सुविधाओं की बहाली के लिए स्पष्ट समयसीमा घोषित करने की मांग की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img