उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कल 47 केंद्रों पर RO/ARO परीक्षा होगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में 47 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 आयोजित होगी। परीक्षा 47 केंद्रों पर होगी। इसकी सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए डीएम मनीष वर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक की। परीक्षा एक पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारी समय से अपनी-अपनी ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाली परीक्षा में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर सभी सुविधाएं मिले
परीक्षा केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। यदि कोई भी मूलभूत सुविधा, सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा हो तो तत्काल उसको सही कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए पीने का पानी, शौचालय, अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ रखा जाए।

एंट्री गेट होगी सख्त चेकिंग
परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर प्रवेश कराते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर विशेष फोकस रखा जाए। कोई भी अभ्यर्थी अपने साथ किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि को लेकर परीक्षा केंद्र में अंदर ना लेकर जाएं। इसके अलावा नकल से संबंधित कोई सामान अंदर न जाए इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img