उत्तर प्रदेश, नोएडा: देशभर के 180 डॉक्टर क्रिकेट लीग में दमखम दिखाएंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।देशभर के 180 एनेस्थेटिस्ट (एनेस्थीसिया के डॉक्टर) नेशनल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले 15 फरवरी को शहर के चार अलग-अलग ग्राउंड पर खेले जाएंगे। देश में पहली बार डॉक्टरों की राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम सहित सभी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को भी पुरस्कार राशि दी जाएगी। विजेता टीम को 70 हजार, उपविजेता को 50 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार और चौथे स्थान की टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। देश के सभी राज्यों के एनेस्थीसिया के डॉक्टर प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। प्रतियोगिता में डॉक्टरों की 16 टीम भाग लेंगी। इन टीमों को चार समूह में रखा जाएगा। प्रत्येक समूह से टॉप टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। पहला मुकाबला नोएडा और गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा। एक ही दिन में प्रतियोगिता के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, कानपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, मेरठ, पंजाब, सेक्रेटरी इलेवन, दिल्ली, उत्तराखंड, लखनऊ आदि की टीमें भाग लेंगी।

आईपीएल की टीमों की तरह नाम दिए गए
इंडियन प्रीमियर लीग की तरह 16 टीमों को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। इसमें कानपुर टाइटंस, पंजाब स्पार्टन, राजस्थान राइडर्स, नोएडा महानंदन जायंट्स , हरियाणा हरिकेंस, मथुरा सुपरकिंग्स, देल्ही डोमिनेटर्स, गाजियाबाद ट्रानक्यूल टाइटंस आदि शामिल हैं। उत्तर प्रदेश एनेस्थेसियोलॉजिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष और आयोजन समिति के सचिव डॉ. कपिल सिंघल ने बताया कि पहली बार डॉक्टरों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसे लेकर हम रोमांचित हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। एक ही दिन में प्रतियोगिता की समाप्ति के लिए चार अलग-अलग ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे।

तीसरे स्थान के लिए भी मुकाबला होगा
प्रतियोगिता के मुकाबले आठ-आठ ओवर के होंगे। प्रत्येक टीम को दो-दो मुकाबले खेलने होंगे। दोनों मुकाबलों में मिले अंकों के आधार पर टीमों की स्थिति स्पष्ट होगी। चारों समूह में पहले स्थान पर काबिज टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए भी मुकाबला होगा।

स्पर्धा के अगले दिन कई विषयों पर चर्चा की जाएगी
डॉक्टरों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 फरवरी को देशभर के एनेस्थीसिया डॉक्टर अलग-अलग विषयों पर सेक्टर-135 में चर्चा करेंगे। इस दौरान पैनल डिस्कशन, एनेस्थिया से संबंधित अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इस दौरान इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के अध्यक्ष डॉ. जे बालावेंकटा सुब्रमनियन मौजूद रहेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img