Delhi Crime: गोकुलपुरी में युवक ने अवैध हथियार के साथ व्हाट्सएप स्टेटस डाला, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

Delhi Crime: गोकुलपुरी में युवक ने अवैध हथियार के साथ व्हाट्सएप स्टेटस डाला, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में व्हाट्सएप स्टेटस पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही गोकुलपुरी थाना पुलिस हरकत में आई और महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। डीसीपी उत्तर-पूर्व हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान गोकुलपुरी के संजय कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। विजय ने 12 मई को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर देसी कट्टे के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। यह जानकारी इलाके की JJ क्लस्टर समिति के एक सतर्क सदस्य ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसीपी गोकुलपुरी के दिशा-निर्देश में इंस्पेक्टर परवीन कुमार और एसएचओ गोकुलपुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में हेड कॉन्स्टेबल्स अनिल, अनुज, और सिपाही रोहित, प्रवीन और हितेश शामिल थे। पुलिस टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार आरोपी विजय को डी-ब्लॉक पार्क से धर दबोचा।

गिरफ्तारी के दौरान विजय के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है और उसने यह भी बताया कि उसे यह अवैध हथियार कहां से मिला। पुलिस अब इस स्रोत की पुष्टि में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया है कि विजय पहले भी एक लूट के मामले में संलिप्त रह चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img