Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकरकई सुनारों से वसूली रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकरकई सुनारों से वसूली रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकरकई सुनारों से वसूली रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकरकई सुनारों से वसूली रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गैंगस्टरों की यूट्यूब पर वीडियो देखकर प्रेरित हुआ, फिर उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मयूर विहार इलाके के एक ज्वेलरी शॉप मैनेजर से रंगदारी मांगने वाले युवक को पूर्वी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हो गया है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय बादल कुमार पाठक के तौर पर हुई है.  वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला था.

वह दिल्ली के कोंडली इलाके में रहकर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था. डीसीपी ने बताया कि मयूर विहार फेस 3 के अलूका ज्वेलर्स के मैनेजर को फोन कर 5 लाख की फिरौती मांगी गई थी. शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के लिए एक स्पेशल स्टाफ टीम का गठन किया गया. इस टीम ने जांच शुरू की. कॉल किए गए नंबर का डिटेल खंगाला. उसके लोकेशन को ट्रैक किया गया. इन सब प्रयासों के बाद मयूर विहार फेस तीन के स्मृति वन से बादल कुमार पाठक नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *