Noida Crime: नोएडा में साइबर ठगों का बड़ा खुलासा, पीड़ित के खाते से निकाले गए लाखों रुपये हुए वापस

नोएडा में साइबर ठगों का बड़ा खुलासा, पीड़ित के खाते से निकाले गए लाखों रुपये हुए वापस

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक बड़े साइबर ठगी के मामले में, ठगों ने एक स्थानीय निवासी को मनी लॉन्ड्रिंग और विभिन्न अपराधों में फंसाने का भय दिखाकर 5.20 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने फोन पर डिजिटल गिरफ्तारी का झांसा देकर पीड़ित के बैंक खाते से यह रकम 27 अगस्त 2024 को संदिग्ध खाते में ट्रांसफर करवाई। पीड़ित ने इस धोखाधड़ी के बारे में NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जिसे 3 अक्टूबर 2024 को थाना साइबर क्राइम, सेक्टर 36, नोएडा ने प्राप्त किया।

साइबर क्राइम टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाते को फ्रीज कराया और मात्र 12 दिनों के भीतर पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाई। पीड़ित ने साइबर क्राइम टीम की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की सराहना की।

Hot this week

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img