Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और एक बाइक बरामद की है। गिरोह के सदस्य गत्ता ले जाने वाले वाहनों से जबरन प्रति किलो एक रुपये की रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों को हथियार दिखाकर डरा-धमकाकर पैसे मांग रहे थे। गिरोह के खिलाफ सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य की जांच जारी है। पीड़ितों में से एक ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई को लेकर एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय था और गत्ता ले जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। उनकी गिरफ्तारी से इलाके में दहशत फैलाने वाले इस गिरोह पर लगाम लग गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img