बदमाशों ने बाइक सवार दूधिया को मारी गोली

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार रात बदमाशों ने एक बाइक सवार दूधिया को गोली मार दी। घायल दूधिया को इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो सगे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात लोनी थाना क्षेत्र में गांव चिरौड़ी रोड पर निठोरा गेट के नजदीक हुई। गांव सिरोली निवासी 40 वर्षीय सतपाल दूधिया है। वह घटना के समय गाजियाबाद से दूध देकर बाइक से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसको रोक लिया और पैर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतपाल ने पुलिस को बताया कि गांव ढिकौली निवासी दो सगे भाई रजत और प्रशांत से उसका भैंस खरीद के रुपयों का लेनदेन चल रहा है। वह सारे पैसे दे चुका है। इसके बावजूद दोनों भाई पैसे मांग रहे हैं। इसी बात पर सोमवार रात कहासुनी हुई थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस मामले में सतपाल की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Himachal Pradesh Education, Hamirpur Science College, Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Health College

Education Focus: हमीरपुर में साइंस कॉलेज, एलाइड एवं हेल्थ...

Topics

Himachal Pradesh Education, Hamirpur Science College, Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Health College

Education Focus: हमीरपुर में साइंस कॉलेज, एलाइड एवं हेल्थ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img