Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

नोएडा प्राधिकरण का चला बुलडोजर,सलारपुर गांव में 5500 वर्गमीटर जमीन कराई खाली

नोएडा प्राधिकरण लगातार अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करा रहा
नोएडा प्राधिकरण लगातार अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करा रहा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण लगातार अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करा रहा है। इस क्रम में वर्क सर्किल-8 के सलारपुर गांव में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। यहां खसरा संख्या 727 और 728 पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस जमीन पर बाउंडरी व कमरों का निर्माण किया जा रहा था। इस जमीन का क्षेत्रफल करीब 5500 वर्गमीटर और कीमत करीब 18 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस जमीन पर भू माफियाओं की ओर से प्लाट काटकर लोगों को बेचा जा रहा था।
प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने नोएडा वासियों से अपील की है कि सस्ती जमीन और भू माफियाओं के फेर में न फंसे। जमीन लेने से पहले नोएडा प्राधिकरण से जमीन के बारे में जानकारी ली जाए। इसके बाद ही अपनी जमा पूंजी लगाए। बता दे नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक महीने तक चलाए गए अभियान में करीब 1 लाख 30 हजार वर्गमीटर जमीन को अवैध निर्माण मुक्त कराया जा चुका है। बता दे ये सभी जमीन प्राधिकरण की अधिग्रहीत जमीन है। ये जमीन मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित है। प्राधिकरण ने बताया कि अधिकांश जमीन पर कब्जा नोएडा के ग्रामीण इलाकों में जो या तो डूब क्षेत्र ये जुड़े है या सेक्टरों के पास है किया गया है। इसमें नोएडा के गांव बसई, सलारपुर, हिंडन विहार, भंगेल, पर्थला, सोरखा जाहिदाबाद, असदुल्लापुर, मोहियापुर, गढ़ी समस्तीपुर, गुलावली में अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि जिन इमारतों पर नोटिस चस्पा किया गया है। उनसे जवाब मांगा गया है। यदि 7 दिनों में वे जवाब नहीं देते तो उन इमारतों को ध्वस्त किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *