Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मां की मौत, पुत्र घायल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के प्रताप गार्डन निवासी नरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसका पुत्र अर्जुन कुमार व पत्नी सविता 20 नवंबर को बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर आए हुए थे। गंगा स्नान करके दोनों अपने घर वापस लौट रहा थे, जैसे ही वह निजामपुर चौराहे पर पहुंची तो एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पीड़ित का पुत्र अर्जुन व पत्नी सविता गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरस्वती मेडीकल कलिज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। जहां 21 नवंबर की रात की उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पुत्र का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें