Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -महिलाओं की चेन लूटता था, मुठभेड़ में पकड़ा गया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

चेकिंग के लिए रोकने पर भागने लगा

सेक्टर 39 पुलिस सेक्टर 44 के गेट नंबर एक के सामने सर्विस रोड पर बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी। एमिटी गोलचक्कर की तरफ से तेजी से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बाइक रोकी नहीं बल्कि पैदल पथ पर सेक्टर 96 अंडरपास की तरफ तेज गति से भागने लगा।

भागते समय बाइक से गिरा

पुलिस ने बाइक सवार की पीछा किया साथ ही वार्निंग दी। बाइक सवार सेक्टर 44 जंगल की तरफ भागने लगा और जल्दबाजी व घबराहट की वजह से बाइक फिसलकर सडक किनारे गिर गई। बदमाश पैदल जंगल की तरफ भागने लगा। जिसका पीछा पुलिस पार्टी द्वारा किया गया। अपने आप को घिरता देख उस बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

बदमाश के पास से मोबाइल फोन और तमंचा बरामद

गोली बदमाश के पैर में लगी। इसकी पहचान समीर पुत्र सलाउद्दीन निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश थाना सेक्टर 39 के आर्म्स एक्ट में आरोपी है। इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया गया। पुलिस इसका रिकार्ड खंगाल रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें