Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में लूट और चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक फरार

Noida Crime: नोएडा में लूट और चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, एक फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है। पकड़े गए बदमाश की पहचान अर्जुन उर्फ छोटे के रूप में हुई है जो गाजियाबाद निवासी है। शातिर किस्त का अपराधी है। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया- थाना फेस-3 पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। वह नहीं रुके और तेज रफ्तार से होटल अन्तारा के सामने से विपरीत दिशा में सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर भागने लगे। पुलिस टीम ने करीब 500 मीटर तक पीछा करने पर हड़बड़ाहट में बाइक फिसलकर सेक्टर-67 में जाने वाली सड़क टी पाइंट पर ग्रीन बेल्ट के पास गिर गई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति सेक्टर-67 ग्रीन बेल्ट की तरफ भागते लगे। अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर किया। पुलिस की ओर से पहले वॉर्निंग दी गई।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे हुई। इसका दूसरा साथी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की टीम फरार बदमाश की तलाश कर रही है।इनके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक रंग सफेद व 2 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *