Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा में हमीरपुर की महिला से रेप

एसपी के आदेश पर जांच शुरू
हमीरपुर की रहने वाली एक महिला के साथ नोएडा में बंधक बनाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है।

अमर सैनी

नोएडा। हमीरपुर की रहने वाली एक महिला के साथ नोएडा में बंधक बनाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने ही उसके साथ दरिंदगी की है। पीड़िता ने हमीरपुर में बिंवार थाना में घटना की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आरोप में सही पाए गए हैं।
हमीरपुर के बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के घर कॉलेज के छात्रावास का एक कर्मचारी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान महिला उसके प्रेम के जाल में फंस गई। महिला को किसी काम से बाजार बुलाया और कार में खींचकर अगवा कर नोएडा ले गया। नोएडा में बहलोलपुर चौकी क्षेत्र आश्रम रोड के पास किराए के मकान में महिला को बंधक बनाकर रखा गया। काफी देर तक उसके साथ बेरहमी से रेप किया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी प्रेमी का भाई व अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। वह किसी तरह वहां से भागी और हमीरपुर पहुंची।

एसपी के आदेश पर जांच शुरू
एसपी को घटना की लिखित जानकारी देकर रो पड़ी। एसपी ने बिंवार थाना प्रभारी को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद बिंवार थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

नोएडा पुलिस की सुनिए
इस संबंध में थाना सेक्टर 63 प्रभारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस से अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *