उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने नोएडा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर खास जोर

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक ट्रैक का सोमवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक अश्वनी सिंह, सुशी नेहा शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिए कि सिंथेटिक ट्रैक के मध्य ‘डी’ क्षेत्र में बचे हुए हिस्से को ग्रीन लैंडस्केप के रूप में विकसित किया जाए। वहीं, बाउंड्री वॉल और स्केटिंग रिंक के पास के हिस्से में ग्रीन लैंडस्केप और कुछ हिस्से में चेंज रूम विकसित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए, नोएडा स्टेडियम के ट्रैक में भी उसी गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को मानक गुणवत्ता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img