Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

भाजपा-इनेलो की मिलकर भी पार नहीं पड़ेगी – दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला

भाजपा-इनेलो की मिलकर भी पार नहीं पड़ेगी – दिग्विजय चौटाला

जेजेपी ने विकास कार्य करके दिखाए है और काम करने वाले को ही वोट देती है जनता – दिग्विजय

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 16 सितंबर। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव एवं डबवाली से जेजेपी-एएसपी गठबंधन उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा ने इनेलो नेता अभय चौटाला के साथ हाथ मिला लिया है और बीजेपी-इनेलो आपस में मिलकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और इनेलो चुनाव में चाहे कितनी भी सांठगांठ कर ले, न तो बीजेपी की पार पड़ेगी और न ही इनेलो की। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी के साथ जो भी राजनीतिक दल जाएगा उसका बुरा हश्र होगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने तो समय से पहले भाजपा से पीछा छुड़ा लिया है। सोमवार को दिग्विजय डबवाली में विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली में जेजेपी-एएसपी गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सोच-समझकर जनता काम करने वाले उम्मीदवार को ही अपना कीमती वोट देती है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डबवाली जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना सिंह चौटाला की कर्मभूमि है और यहां की जनता से सदैव हमें प्यार और स्नेह मिला है। उन्होंने कहा कि डबवाली के विकास के लिए हम सदैव प्रयासरत रहे है और पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान जेजेपी ने क्षेत्र विकास के लिए हर संभव कदम उठाए है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यहां हमारे विरोधी उम्मीदवारों के पास काम गिनवाने के लिए कुछ नहीं है और न ही ये लोग कभी डबवाली का भला कर सकते।

सोमवार को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना सिंह चौटाला ने भी डबवाली में जेजेपी-एएसपी प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला के लिए ग्रामीणों और शहरवासियों से वोट की अपील की। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी-एएसपी कार्यकर्ता डबवाली में गठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखे और वोट मांगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *