Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Crime: दिल्ली के आनंद विहार में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के आनंद विहार में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के आनंद विहार थाना क्षेत्र में देर रात स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बॉबी उर्फ अतुल और पारस शर्मा उर्फ प्रिंस विवेक विहार में हुई गोलीबारी के मामले में वांछित थे। स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी आनंद विहार के सीबीडी ग्राउंड में मौजूद हैं।

इंस्पेक्टर मुनीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और आरोपी पकड़े गए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में पुलिस ने उनके पैरों पर गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को ज़ी टीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों 3 जनवरी 2025 को आनंद विहार में हुई फायरिंग के बाद से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें