Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल, प्रशासनिक अधिकारी सफाई में व्यस्त

Mathura News : मथुरा में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। एक तरफ जहाँ हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में मंदिर के जगमोहन परिसर में सफाई और श्रमदान किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर के बाहर की अव्यवस्थाएं भक्तों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन रही हैं।

हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मा. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार, सदस्य/मा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) मुकेश मिश्रा, सदस्य सचिव/जिला मजिस्ट्रेट श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित एडीएम और अन्य अधिकारियों ने गोस्वामी परिवार के साथ मिलकर मंदिर के अंदर साफ-सफाई और धुलाई की। हालांकि, वृंदावन आने वाले भक्तों के लिए मंदिर के बाहर कोई सुनियोजित प्लान तैयार नहीं किया गया है।

मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जहाँ उन्हें घंटों लाइन में लगकर दर्शन करने पड़ते हैं। इस दौरान चोरी, छेड़छाड़ और वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान मंदिर की आंतरिक सफाई पर केंद्रित है, जबकि बाहरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। भक्तों का आरोप है कि वीवीआईपी दर्शन प्रणाली के कारण आम श्रद्धालुओं को और भी अधिक कठिनाई होती है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली की प्राथमिकताएं सवालों के घेरे में आ गई हैं। भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्काल एक प्रभावी व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें