Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में दो महिला ठग गिरफ्तार

नकली जेवरात गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लेकर चंपत होने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है
नकली जेवरात गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लेकर चंपत होने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा। नकली जेवरात गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लेकर चंपत होने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई दोनों महिलाओं ने नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में कई फाइनेंस कंपनियों से ठगी की है। इनके पास से चार नकली सोने की चूड़ियां बरामद की गई है। थाना सेक्टर 49 पुलिस की पूछताछ में कई वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है।
सेक्टर 51 होशियापुर गांव में स्थित कैपरी गोल्ड लोन नामक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी दीपांशु शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को होशियापुर गांव स्थित उनके शाखा पर दो महिलाएं जिनका नाम रेशमा और शबनम आई। इन महिलाओं ने सोने की चार चूड़ियां गिरवी रखने के लिए उन्हें दिया। शाखा कर्मचारियों में जब आभूषण की शुद्धता की जांच की तो पता चला कि वह नकली है। कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने अपने लोन सिस्टम में जांच की तो पता चला कि इसी तरह से नकली आभूषण गिरवी रखकर इन महिलाओं ने उनके गाजियाबाद के लाल कुआं, पिलखुआ, हापुड़ सहित विभिन्न शाखाओ से अब तक लाखों रुपए का लोन ले लिया है। इसके बाद दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई दोनों महिलाएं रेशमा और शबनम के पास से नकली सोने की चार चूड़ियां बरामद की गई है। जांच के दौरान पता चला है कि इन महिलाओं ने कई अन्य फाइनेंस कंपनियों को भी चूना लगाया है, जो गोल्ड रखकर लोन देती हैं। उन्होंने बताया कि इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके गैंग में और कितने लोग हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *