इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरियाणा के हिसार में स्टेनलेस स्टील क्षेत्र में देश के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया

0
2
इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरियाणा के हिसार में स्टेनलेस स्टील क्षेत्र में देश के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया
इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरियाणा के हिसार में स्टेनलेस स्टील क्षेत्र में देश के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन कियाइस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरियाणा के हिसार में स्टेनलेस स्टील क्षेत्र में देश के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र का उद्घाटन किया


केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले हरित हाइड्रोजन संयन्‍त्र का आज हिसार के जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड में वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया। यह स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिए दुनिया का पहला ऑफ-ग्रिड हरित हाइड्रोजन संयन्‍त्र और रूफटॉप तथा फ्लोटिंग सोलर वाला दुनिया का पहला हरित हाइड्रोजन संयन्‍त्र होगा। इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 2 हजार 7 सौ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ-साथ अगले दो दशकों में कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 54 हजार टन की कमी आएगी।

श्री सिंधिया ने इस अवसर पर हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, और कोविड के बाद के युग में जिम्मेदार आर्थिक प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस्पात क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्‍लेख करते हुए कहा कि आयातक से निर्यातक बनने के बाद अब  भारत का लक्ष्‍य कच्चे इस्पात के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here