Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एक हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और ग्रेटर नोएडा के वकील

सुप्रीम कोर्ट ने की थी ग्रेटर नोएडा के वकीलों की निंदा
सुप्रीम कोर्ट ने की थी ग्रेटर नोएडा के वकीलों की निंदा

अमर सैनी

नोएडा। बीते दिनों गौरव भाटिया और ग्रेटर नोएडा में वकीलों के बीच भारी नोकझोंक हुई थी। मामला हाइलाइट हुआ तो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा के वकील से जवाब मांगा था। मामला ज्यादा गंभीर होने के बाद ग्रेटर नोएडा के वकीलों ने गौरव भाटिया के साथ मिलकर सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को भाजपा प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गौरव भाटिया गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पहुंचे थे। बुधवार को ग्रेटर नोएडा के वकील हड़ताल पर थे। इसकी वजह से उन्होंने गौरव भाटिया का विरोध किया। क्योंकि गौरव भाटिया एक मामले की सुनवाई के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में आए थे। इसको लेकर ग्रेटर नोएडा के वकीलों और गौरव भाटिया के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि वकीलों ने गौरव भाटिया के साथ भारी नोंकझोंक की और वापस भगा दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने की थी ग्रेटर नोएडा के वकीलों की निंदा

इस मामले के बाद गौरव भाटिया नाराज हो गए और वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जहां पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के वकीलों से जवाब मांगा। इसके अलावा पुलिस से भी जवाब मांगा गया था। इस मामले के बाद मामला हाईलाइट हो गया और चर्चा में आ गया। गौतमबुद्ध नगर के वकीलों की सुप्रीम कोर्ट ने निंदा की थी। मामला बड़ा हुआ तो गौरव भाटिया और ग्रेटर नोएडा के वकीलों ने एक साथ मिलकर अपने गिले-शिकवे दूर कर दिए हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *