सिरफिरे आशिक ने महिला का जीना किया मुहाल, मुकदमा दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में एक रहने वाली एक महिला ने अपने एक पूर्व परिचित पर अश्लील हरकत और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उससे एक तरफा प्यार करता है और उसे अपने साथ रखना चाहता है जबिक वह शादीशुदा है। इस बीच आरोपी ने बेहोश कर उसकी अश्लील वीडियो बनाते हुए कुछ फोटो खीच ली। आरोपी अब इसके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पहले दिल्ली के सरिता बिहार में रहती थी। उसके गांव के रहने वाले अतुल पुत्र प्रमोद से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। उसके पति की गैर मौजूदगी में अतुल उसके घर आता था और उसके साथ अश्लील हरकत करता था। इस बीच आरोपी ने उसे बेहोश कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली, साथ ही कुछ फोटो भी खीच ली। इसके जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी से परेशान होकर दिल्ली छोड़कर नोएडा के असगरपुर में आकर रहने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी कार से नोएडा पहुंचा और वीडियो और फोटो डिलीट कराने की बात कह उसे अपने पास बुला लिया। पीड़िता का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने उसे धक्का देकर कार में गिरा दिया। आरोपी उसे एक छोटा कीपैड वाला मोबाइल देते हुए बोला कि तुम इससे बात करना। अगर तुम मुझसे संपर्क नहीं रखोगी तो तुहारे पति की हत्या कर दूंगा। पीड़िता के अनुसार यह बात उसने अपने पति को बताई। जब पति ने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि तुम अपनी पत्नी को छोड़ दो, मैं इसे कमरा दिलवा दूंगा और इसे अपने साथ रखूंगा। इसका सारा खर्चा उठाऊंगा। आरोपी को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी अतुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img