रंगदारी न मिलने पर आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाई गोली

अमर सैनी

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के खटाना गांव में रहने वाले एक परिवार के ऊपर गांव के हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर दहशत फैला दी। करीब 15 राउंड गोलियां चली। इस घटना में के चलते गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी उनसे रंगदारी की मांग करते हैं। रंगदारी नहीं देने पर उन्होंने हमला किया है।

थाना जारचा के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को थाने में प्रशांत कुमार पुत्र नरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई आदेश अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी कल्लू उर्फ कुलदीप, सचिन, सोनू ,संदीप ,सागर तथा कोई अज्ञात व्यक्ति अवैध हथियार से लैस होकर आए तथा उसके भाई के ऊपर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चला दी। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने 15 राउंड से ज्यादा गोली चलाई है उन्होंने बताया कि आरोपियों में कई के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्जन भर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित प्रशांत का कहना है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। इनकी आसपास के क्षेत्र में दहशत है। उनके पिता सरकारी नौकरी करते हैं, तथा उनके भाई की मोटर ड्राइविंग का स्कूल है। ये लोग उनसे प्रतिमाह मोटी रकम की मांग रंगदारी के रूप में करते हैं। जब उन्होंने रंगदारी देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने आठ माह पूर्व उसके भाई के ऊपर जानलेवा हमला किया था। फिर बीती रात को उन्होंने उनके ऊपर हमला किया है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उसकी मांग है कि आरोपियों की जल से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img