Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा एयरपोर्ट के पास 40 एकड़ में हैबिटेट और कन्वेंशन सेंटर बनेंगे

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 40 एकड़ में हैबिटेट और कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इनके निर्माण में फंडिंग की बाधा को भी पार कर लिया है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 40 एकड़ में हैबिटेट और कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इनके निर्माण में फंडिंग की बाधा को भी पार कर लिया है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 40 एकड़ में हैबिटेट और कन्वेंशन सेंटर बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इनके निर्माण में फंडिंग की बाधा को भी पार कर लिया है। प्राधिकरण ने इसके लिए धन उपलब्ध कराने के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुडको) के साथ समझौता किया हैं, जबकि इन दोनों केंद्रों के निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) को सौंपी गई है।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के पास सेक्टर- 9 में 25 एकड़ में हैबिटेट और 15 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना तैयार की गई हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठकें, कांफ्रेंस समेत अन्य विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को देखते हुए सेंटरों की जरूरत को महसूस किया गया है। बीते दिनों प्राधिकरण ने इसके लिए हुडको के साथ समझौता किया था। समझौते के तहत इसके निर्माण में होने वाला खर्च हुडको ही उठाएगा। वहीं, सेंटरों के निर्माण की जिम्मेदारी एनबीसीसी को दी गई हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेंटर विकसित हो सके। बता दें कि भविष्य की विकास परियोजनाओं और औद्योगिकीकरण के चलते यीडा क्षेत्र में गतिविधियां तेज होगी। यहां प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, अपेरल पार्क समेत जापानी और कोरियन सिटी समेत अन्य विकास परियोजनाओं को विकसित किया जाना है। शहर को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए हर प्रकार की सुविधा पर जोर दिया जा रहा है।

पांच वर्षों में 50 हजार करोड़ खर्च होंगे

यमुना सिटी को स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए आधा पैसा प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा, यानि करीब 25 हजार करोड़ का फंड प्रदेश सरकार प्राधिकरण को देगी, जो कि अगले 25 वर्षों के लिए लोन फ्री फंड होगा। प्रदेश सरकार को यह पैसा लौटाने के लिए यीडा के पास 25 वर्षों तक समय मिलेगा। वहीं, बाकी का 25 हजार यीडा को अपने पास से लगाना है। इसके लिए हुडको के साथ समझौता हुआ है। यीडा को अगले पांच वर्षों तक जिस भी विकास परियोजना में फंड की जरूरत होगी, हुडको ही उपलब्ध करायेगा। साथ ही हुडको को 40 गांव की 17 हजार हेक्टेयर भूमि पर विकसित होने वाले नए सेक्टरों के योजन एवं संरचना विकास की जिम्मेदारी भी दी गई है।

दिसंबर से औद्योगिक गतिविधियां तेज होगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर में विमानों की उड़ान शुरू करने का दावा किया जा रहा है। इसी के साथ यीडा में दिसंबर तक 250 औद्योगिक इकाइयां शुरू करने पर भी जोर है। वहीं वीवो समेत कुछ कंपनियों का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेगी। देश-विदेश से बड़ी कंपनियां क्षेत्र में निवेश के लिए आएगी।

हैबिटेट व कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में फंडिंग बाधा नहीं बनेगा। इसके लिए हुडको के साथ समझौता किया गया हैं। शहर को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए तमाम सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है।

– अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *