Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सीएम योगी बोले- आज गौतमबुद्ध नगर की बदल चुकी है तस्वीर

गौतबुद्ध नगर में दूसरे चरण (26 अप्रैल) को मतदान किया जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार यहां जनसभाएं और रैलियां कर रहे
गौतबुद्ध नगर में दूसरे चरण (26 अप्रैल) को मतदान किया जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार यहां जनसभाएं और रैलियां कर रहे

अमर सैनी

नोएडा। गौतबुद्ध नगर में दूसरे चरण (26 अप्रैल) को मतदान किया जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार यहां जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।

सीएम योगी ने जनसभा के दौरान अपने संबोधन में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सिकंद्राबाद के विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा पहले गौतबुद्ध नगर की कोई पहचान नहीं थी, लेकिन आज जेवर में एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। रैपिड रेल और मेट्रो की सुविधा भी लोगों को मिलने वाली हैं। 80 करोड़ लोग देश में पिछले 4 साल से मुफ्त राशन की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनकी जिंदगी ओर भी बेहतर बन गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि गौतबुद्ध नगर में पहले के सीएम क्यों आने से कतराते थे? क्यों वे यहां की जनता का सामना नहीं करते थे? क्योंकि पिछली सरकारों ने यहां की जनता और जिले का कोई विकास ही नहीं किया। कानून व्यवस्था को चौपट किया, पहले उद्यमी परेशान था, उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था, लेकिन आज गौतमबुद्ध नगर की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। आज पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा की अपनी एक अलग पहचान है। हर कोई यहां आना चाहता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *