उत्तर प्रदेश, नोएडा: चलती कार में लगी आग

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक चलती हुंडई कार में अचानक आग लग गई। हतेवा फार्म के पास हुए इस हादसे में कार में सवार फौजी ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पीपलका गांव निवासी रामवीर सिंह, जो फौजी हैं, अपनी हुंडई कार से अकेले ही दनकौर-सिकंदराबाद रोड से होकर घर जा रहे थे। हतेवा फार्म के पास उनकी कार से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

रामवीर ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग की लपटें बढ़ गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार काफी जल चुकी थी।

प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। पीड़ित का कहना है कि वह कार से घर लौट रहे थे जब अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले कार में कोई समस्या नहीं दिखी थी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img