Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: कई आपराधिक मामले में शामिल तीन कुख्यात बदमाश को दयालपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई आपराधिक मामले में शामिल तीन कुख्यात बदमाश को दयालपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

हत्य , हत्या के प्रयास लूटपाट सहित कई आपराधिक मामले में शामिल तीन कुख्यात बदमाश को दयालपुर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी के पास से एक गोल्ड चैन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुआ है. उत्तर पूर्वी दिल्ली  के डीसीपी डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी नसीम , रोशन विहार निवासी सतपाल और शक्ति विहार निवासी पवन के तौर पर हुई है.

डीसीपी ने बताया कि 16 जुलाई को सादतपुर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला के साथ स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था . शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई . जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया . इस टीम में एस आई महिपाल, हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल संदीप, हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह ,कांस्टेबल गुलफाम और कांस्टेबल अमित को शामिल किया गया. इस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला,  टेक्निकल सर्विलेंस का इस्तेमाल किया गया. लोकल सोर्स को डेवलप किया गया .

इन सभी प्रयास के बाद वारदात में शामिल तीनों आरोपी नसीम , सतपाल और पवन की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से महिला से छिना गया गोल्ड चेन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हो गया है . पूछताछ में पता चला है कि नसीम और सत्यपाल कुख्यात बदमाश है .इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं . जिसमें हत्या ,हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी, स्नैचिंग शामिल है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *