Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Uttrakhand: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्च स्तरीय बैठक

Uttrakhand: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्च स्तरीय बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में प्रमुख विभागों और यात्रा से जुड़े जिलों के अधिकारियों व हितधारकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं, इसलिए उनकी यात्रा को सरल, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, चिकित्सा, संचार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कमी न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है, जिससे कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए विशेष योजना बनाने पर चर्चा हुई। यात्रा मार्गों पर सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, वन-वे ट्रैफिक सिस्टम और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर विचार किया गया।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल संस्थान को विशेष निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्रों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री धामी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर्वतीय क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जहां मौसम की अनिश्चितता और भूस्खलन जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन दलों को पूरी तैयारी के साथ यात्रा मार्गों पर तैनात किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारधाम यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। मौसम पूर्वानुमान, मार्ग की स्थिति और अन्य जरूरी सूचनाओं को अपडेट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा करें और यात्रा शुरू होने से पहले हर स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें