निवासियों और किसान नेताओं पर कराया हमला, केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक बिल्डर के गुंडों ने धरना दे रहे निवासियों और किसानों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने वहां लगा बैनर भी फाड़ दिया और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना पैरामाउंट गोल्ड फॉरेस्ट सोसायटी की है। पीड़ित का आरोप है की घटना के समय पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन वह मूकदर्शक बने रहे।

पुलिस को दी शिकायत में रामकुमार नागर ने बताया कि पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के बिल्डर शशांक अग्रवाल के तानाशाही रवैये के खिलाफ निवासी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) संगठन के नेतृत्व में 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। पीड़ित के अनुसार 23 सितंबर की रात को सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे बंद कर इस धरने की महापंचायत का बैनर फाड़ दिया गया और क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी एनसीआर भी उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 28 सितंबर की रात करीब 10 बजे समिति निवासी राहुल भाटी, दीपक नागर, गौरव सिंह, राहुल सिंह व चार-पांच अज्ञात लोग हथियारों के साथ धरना स्थल पर आए। वहां बैठे समितियों के निवासियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धरना स्थल पर लगे किसान यूनियन के बैनर फाड़ दिए। विरोध करने पर इन लोगों ने भारतीय किसान यूनियन युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार नागर को जान से मारने की धमकी दी, पिस्टल लहराई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

पुलिस की मौजूदगी में दबंगई
पीड़ित के अनुसार जब यह घटना हुई तो वहां एक सब इंस्पेक्टर व एक कांस्टेबल भी मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। इनसे उसके परिवार को खतरा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जान रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले दीपक नागर द्वारा भी रामकुमार नगर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दीपक का आरोप है कि रामकुमार नागर ने फोन कर उसकी पत्नी को धमकाया था। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गहनता से जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img