Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मेहनत से विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देगी जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

डॉ अजय सिंह चौटाला
मेहनत से विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देगी जेजेपी - डॉ अजय सिंह चौटाला

मेहनत से विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब देगी जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

जेजेपी ने जनहित के कामों में नहीं छोड़ी थी कोई कमी, प्रचार-प्रसार करें पार्टी कार्यकर्ता – दुष्यंत चौटाला

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 20 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी विरोधियों द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार का जवाब मेहनत से देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता फील्ड में उतरेंगे और संगठन मजबूती पर फोकस करेंगे। डॉ चौटाला ने कहा कि मेहनत करके हर विपरीत हालातों से पार पाया जा सकता है और यह जेजेपी के मेहनती कार्यकर्ता अच्छे से जानते है। शनिवार को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष दादरी और महेंद्रगढ़ में जेजेपी कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन मजबूती के बारे में मूलमंत्र दिए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जेजेपी ने सभी 22 जिलों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक चर्चा करके आगामी रणनीति तैयार कर ली है। अब जेजेपी द्वारा जिला प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं का फीडबैक लिया जाएगा और संगठन निर्माण का काम तेज किया जाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार रहते हुए जेजेपी ने जनहित के कामों में कोई कमी नहीं छोड़ी थी लेकिन विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार में जरूर कमी रही है। उन्होंने कहा कि कादमा में कॉलेज, घासोला गांव में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए जमीन दिलाना, बाढ़डा के 36 गांवों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल की व्यवस्था करवाना, दादरी में पानी निकासी की व्यवस्था होना, दादरी-महेंद्रगढ़ सड़क का निर्माण जैसे अनेक कार्य जेजेपी के प्रयासों से हुए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में जनहित के कामों का होना तो दूर की बात, बल्कि जो बेहतर व्यवस्था पूर्व गठबंधन सरकार में बनाई गई थी, उसे खराब करने में मौजूदा सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों का दो दिन में भुगतान और समय पर आढ़तियों की अदायगी होती थी लेकिन आज ढाई महीने से आढ़तियों की पेमेंट पेंडिंग पड़ी है। दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जेजेपी कार्यकर्ता मैदान में उतरकर मेहनत करेंगे तो न केवल चौधरी देवीलाल की विचारधारा को ताकत मिलेगी बल्कि प्रदेश में बदलाव भी लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जेजेपी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *