दिल्लीराज्य

New Delhi World Book Fair 2027: पहले स्टाल आरक्षित, बाद में भुगतान

New Delhi World Book Fair 2027: पहले स्टाल आरक्षित, बाद में भुगतान

नई दिल्ली में आगामी 2027 नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में स्टाल आवंटन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब प्रकाशक बिना शुल्क जमा किए भी अपना स्टाल पहले-आओ-पहले-पाओ आधार पर आरक्षित कर सकेंगे, जबकि भुगतान बाद में किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज सिंह मलिक ने बताया कि यह कदम प्रकाशकों की भागीदारी बढ़ाने और पाठकों को ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। पिछली बार कई प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तकें पाठकों तक नहीं पहुंच पाईं क्योंकि स्टाल बुकिंग के लिए शुल्क भुगतान में देरी हुई थी।

युवराज सिंह ने कहा कि पुस्तक मेले में पाठक और लेखक दोनों को लाभ पहुंचे, इसके लिए स्टाल बुकिंग अब पेमेंट पर निर्भर नहीं होगी। इसके अलावा, पाठकों को निशुल्क प्रवेश की सुविधा बरकरार रहेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले मेले में प्रकाशकों की भागीदारी बढ़ेगी और यह मेला और भी बेहतर प्रारूप में आयोजित होगा। स्टाल शुल्क और प्रवेश नियमों में कम से कम तीन साल तक कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players