Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मोबाइल फोन, अंडर वायर ब्रा और बायोप्सी से नहीं होता ब्रेस्ट कैंसर

मोबाइल फोन, अंडर वायर ब्रा और बायोप्सी से नहीं होता ब्रेस्ट कैंसर
: कैंसर को लेकर समाज में अनेक मिथक व्याप्त हैं जिनमें मोबाइल फोन इस्तेमाल करने, अंडर वायर ब्रा पहनने और बायोप्सी टेस्ट कराने से ब्रेस्ट कैंसर फैलने की बात भी शामिल हैं

नई दिल्ली, 6 नवम्बर : कैंसर को लेकर समाज में अनेक मिथक व्याप्त हैं जिनमें मोबाइल फोन इस्तेमाल करने, अंडर वायर ब्रा पहनने और बायोप्सी टेस्ट कराने से ब्रेस्ट कैंसर फैलने की बात भी शामिल हैं। लेकिन ये सच नहीं है। मोबाइल की तरंगों, ब्रा की वायर और बायोप्सी टेस्ट से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है।

यह जानकारी एम्स दिल्ली के सर्जरी विभाग की अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ सुहानी ने ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता अभियान के दौरान एम्स परिसर में मौजूद महिलाओं को दी। उन्होंने कहा कि कैंसर को उचित समय पर डिटेक्ट करके ठीक किया जा सकता है। इसका पता लगाने के लिए बायोप्सी व अन्य मेडिकल परीक्षण कराए जा सकते हैं। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर ऐसा रोग है जिसे महिलाएं स्व निरीक्षण के जरिये खुद भी पहचान सकती हैं। आजकल, यही रोग महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है।

डॉ सुहानी ने बताया कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में वृहद स्तर पर ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिसके चलते महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर फर्स्ट स्टेज या सेकंड स्टेज पर ही डिटेक्ट हो जाता है। इससे जहां कैंसर ग्रस्त महिलाओं को तुरंत उपचार मिलना शुरू हो जाता है। वहीं, जान गंवाने का जोखिम भी खत्म हो जाता है। अगर भारत की बात करें तो यहां जागरूकता के अभाव में अधिकांश महिलाएं थर्ड या फोर्थ स्टेज के कैंसर से पीड़ित होने के बाद ही अस्पताल पहुंचती हैं। ऐसे में उनकी जान के लिए खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि 20 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने अपने स्तनों का स्व निरीक्षण करना चाहिए ताकि गांठ, रिसाव या अन्य लक्षण पाए जाने पर वह ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के बाबत चिकित्सकीय उपचार तुरंत शुरू करवा सकें। हालांकि, शुरुआती स्तर पर ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने पर पीड़ित को कैंसर रोधी दवाओं से उपचार दिया जाता है। जरुरत पड़ने पर ब्रेस्ट भी हटानी पड़ जाती है लेकिन सभी मामलों में पीड़ित की ब्रेस्ट निकालने की जरुरत नहीं होती।

फैमिली में कैंसर हिस्ट्री यानि ज्यादा खतरा
अगर किसी महिला के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री (ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित दादी, नानी, बुआ, मौसी) है तो उस महिला को भी कैंसर होने का खतरा है। उसे नियमित रूप से मेडिकल परीक्षण कराने चाहिए। यह रोग उपचार योग्य है जो उचित समय पर इलाज के बाद ठीक हो जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *