Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दीया लाइट से रोशन होंगी ग्रेनो की सड़कें, परीचौक से लेकर जैतपुर तक जगमगाएंगे 200 दीया लाइट

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दीया लाइट से रोशन होंगी ग्रेनो की सड़कें, परीचौक से लेकर जैतपुर तक जगमगाएंगे 200 दीया लाइट
दीवाली के मौके पर ग्रेटर नोएडा और वेस्ट में रोशनी की नई चमक देखने को मिलेगी।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।दीवाली के मौके पर ग्रेटर नोएडा और वेस्ट में रोशनी की नई चमक देखने को मिलेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों और गोलचक्करों को दीया लाइट और सजावटी लाइट से सजाने का काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार परी चौक से लेकर जैतपुर गोलचक्कर तक की सड़कें दीयों की रौशनी से नहाई नजर आएंगी।

प्राधिकरण के मुताबिक, दीवाली से पहले धनतेरस तक पूरा इलाका जगमगाने लगेगा। विद्युत विभाग की टीम 200 दीया लाइटें लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। इसके साथ ही परी चौक, सूरजपुर घंटाघर चौक, डी मार्ट, जैतपुर, जेपी गोल्फ कोर्स, अमृतपुरम समेत 10 प्रमुख गोलचक्करों पर सजावटी लाइटें भी लगाई जा रही हैं।

गोलचक्करों का होगा सौंदर्यीकरण भी
सिर्फ लाइट ही नहीं, इन गोलचक्करों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उद्यान विभाग ने इसके लिए विशेष योजना तैयार की है। बागवानी और साफ-सफाई के साथ लाइटिंग को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा।

सड़कों पर दीया लाइट, गलियों में रौशनी
विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के पास नासा पार्किंग, सेक्टर अल्फा-1 की 105 मीटर चौड़ी सड़क से जैतपुर गोलचक्कर तक, सेक्टर गामा से एलजी गोलचक्कर, इकोटेक-3 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मुख्य सड़कों पर दीया लाइट लगाई जा रही हैं। यह कार्य 18 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

गोलचक्कर जहां लगेगी सजावटी लाइटें
परी चौक

सूरजपुर घंटाघर चौक

डी मार्ट

अमृतपुरम

जैतपुर

अल्फा-1

एक मूर्ति

जेपी गोल्फ कोर्स

हनुमान मंदिर

नासा पार्किंग क्षेत्र

त्योहार में उजालों की होगी भरमार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि “दीवाली के मौके पर पूरा शहर रोशन रहे, इसके लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं और कार्य तेजी से प्रगति पर है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें