उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दहेज में कार और 10 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Hapur News : जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार व दस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। घर में अकेली पाकर देवर ने उनके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दरअसल, विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 जून 2023 को दिल्ली शाहदरा के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए। शादी के कुछ दिनों बाद से पति, सास, ससुर, देवर व ननद दहेज में कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनके साथ मारपीट करने लगे। घर पर अकेली पाकर देवर ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। दो ढाई माह की गर्भवती होने पर सास ने उन्हें दवाई खिलाई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका गर्भपात हो गया।

24 अगस्त 2025 को दहेज की मांग कर आरोपियों ने गले में दुपट्टा डालकर उनकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद वह अपने मायके आ गईं। मायके वालों ने बिचौलिया व अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img