भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला 21 दिसम्बर, 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में भुभूजोत सुरंग के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक रूप से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भुभूजोत सुरंग, घटासनी-शिल्हा-भुभूजोत-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सामरिक महत्व की परियोजना के रूप में नामित करने की अनुशंसा की है।

रक्षा मंत्रालय ने पत्राचार के माध्यम से इस राजमार्ग और सुरंग के महत्व को इंगित करते हुए बताया कि यह राजमार्ग लेह-लद्दाख के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में सशस्त्र बलों को विभिन्न प्रकार की संवेदनशील गतिविधियों के सफलतापूर्वक संचालन में सहायता मिलेगी। सामरिक महत्व के साथ-साथ इस सुरंग से क्षेत्र को पर्याप्त सामाजिक-आर्थिक लाभ मिलेगा और इस दृष्टि से परियोजना के लिए बजटीय प्रावधान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भुभूजोत सुरंग परियोजना के लिए राज्य सरकार के पक्ष को मजबूती से केन्द्र के समक्ष रखा था

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भुभूजोत सुरंग परियोजना के लिए राज्य सरकार के पक्ष को मजबूती से केन्द्र के समक्ष रखा था। उन्होंने 25 अक्तूबर, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत रूप से भेंटकर इस परियोजना को प्राथमिकता प्रदान करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भी रखा गया था। इस सुरंग का निर्माण राज्य के विकास के लिए मील पत्थर साबित होगा।

प्रस्तावित भुभूजोत सुरंग के निर्माण से कांगड़ा और कुल्लू के बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर से कम हो जाएगी। जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सुरंग के बनने से लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत् विकास को को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुभूजोत सुरंग का निर्माण हिमाचल प्रदेश के विकास की दृष्टि से परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। यह परियोजना न केवल सामरिक बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करेगी बल्कि क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्ताव

भारत और इजरायल के बीच प्रगाढ़ होते कूटनीतिक और सामरिक रिश्तों की एक नई और ऐतिहासिक मिसाल सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर उच्चस्तरीय वार्ता करते हुए...

Indian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहार

सऊदी अरब के पवित्र धार्मिक शहरों मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में पिछले दो से तीन हफ्तों से फंसे करीब 4,000 भारतीय उमरा जायरीनों की सुरक्षित और त्वरित स्वदेश वापसी के संबंध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईए...

Odisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ओडिशा दौरे से पूर्व राज्य में किसानों और आदिवासी संगठनों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सबसे प्रभ...

Shraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर...

Topics

CEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' द्वारा संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बढ़ती तैयारियों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की संवैधानिक स्थिति और विधिक प्रक्रि...

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायकी का डंका बजाने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले बहुचर्चित लाइव कॉन्सर्ट के संबंध में एक बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट प्रकाश में आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से 30 अक्...

Voter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) में बड़े पैमाने पर हुई कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के मामले में निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद जिला प्रशासन की ओर से बड़ी दंडात्मक कार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img