प्रदीप चौधरी ने कभी कालका का भला नहीं सोचा : विनोद शर्मा

प्रदीप चौधरी ने कभी कालका का भला नहीं सोचा : विनोद शर्मा

– पहाड़ी इलाक़ा होने के कारण नौकरियों में एक स्पेशल पैकेज लेकर आएंगे।

– पंडित विनोद शर्मा ने ब्राह्मणों और राजपूतों को नौकरियों में आरक्षण दिलवाने का काम किया।

रिपोर्ट :कोमल रमोला
मोरनी 22 सितंबर

मोरनी के आख़िरी गांव हरा घाट में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में वोटों की अपील की।

गांव हरा घाट के ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा को हिमाचली टोपी पहनाकर उनका किया स्वागत और भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

ऐसे ही चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा गांव ठंडोग पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पाँच तारीख़ को मतदान है और मुक़ाबला दो उम्मीदवारो के बीच है कांग्रेस और बीजेपी। हरियाणा में इस बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्ता बनाते हैं, सरकार उनकी होनी चाहिए। जो राजनीति में अपने स्वार्थ के लिए काम करता है वो लंबा नहीं चलता। उन्होंने कहा कि ये आपका चुनाव है, मौजूदा विधायक इस इलाक़े के विकास कार्य के लिए काम नहीं किया। वो हर बार कहते हैं कि मेरी तो चलती ही नहीं और इससे कमजोर विधायक मैंने कभी नहीं देखा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img