व्यापारी के बेटे कुणाल को तड़पा-तड़पा कर मारा गया, पीएम रिपोर्ट ने उड़ाए होश

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में व्यापारी कृष्ण कुमार के 15 साल के बेटे कुणाल शर्मा की बड़ी बेरहमी से तड़पा-तड़पा कर हत्या की गई थी। कुणाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुणाल के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। जिसके बाद उसके ब्रेन में चोट लगी थी, लेकिन ब्लड बाहर नहीं निकला। सिर के अंदर ही ब्लीडिंग होती रही।
बताया जा रहा है कि कुणाल को तैरना आता था। वह अच्छी तैराकी करता था। जब कुणाल का शव मिला तो डूबाकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की गई थी। लेकिन परिजनों से पूछताछ करने के बाद पता चला की कुणाल को तैरना आता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पहले कुणाल के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की। फिर शव को नहर में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर फोरेंसिक लैब भेजा है। व्यापारी कृष्ण कुमार ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी के बाद बेटे की हत्या हो गई। अब उन्हें खुद और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या का डर है। इस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजन दहशत में हैं।

एडिशनल कमिश्नर का दावा, जल्द होगा खुलासा
इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर शिवहरि मीणा का कहना है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी। बच्चा महिला के साथ गया था। कुछ लोगों से पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के साथ अन्य टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img