Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 15 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बड़खल गांव के जंगल में मिली 15 वर्षीय किशोर फैजान की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फैजान का शव बड़खल गांव के जंगल में मिला था, जिस पर धारदार हथियार से वार किया गया था और पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया था, और मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैजान के पड़ोसी किरायेदार मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद फारूक की नीयत फैजान की बहन पर ठीक नहीं थी, जिसे लेकर फैजान और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने फैजान को बहाने से बड़खल गांव के जंगलों में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया।

आरोपी मोहम्मद फारूक बड़खल में किराए पर रहता था और एक वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करता है। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद किया जा सके।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें