Shimla: हिमाचल में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से होली के दिन पूर्व विधायक के घर पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा, “आज हिमाचल में क्या माहौल है? पड़ोसी राज्यों से युवा आकर खुलेआम खालिस्तान के नारे लगा रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है, और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।” विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि मौजूदा बजट से किसी को कोई उम्मीद नहीं है और सरकार को कानून व्यवस्था पर सदन में बयान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई


