Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Faridabad: फरीदाबाद के पन्हैड़ा कलां में सात दिवसीय योग शिविर का सफल समापन

Faridabad: फरीदाबाद के पन्हैड़ा कलां में सात दिवसीय योग शिविर का सफल समापन

रिपोर्ट: संदीप चौहान

बल्लभगढ़ के पन्हैड़ा कलां स्थित परशुराम भवन (ब्राह्मण चौपाल) में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का सफल समापन हो गया। इस शिविर में योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने ग्रामीणों को योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्यनमस्कार, ध्यान और योग निद्रा जैसी यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताए।

समापन के अवसर पर 11 कुण्डीय पर्यावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका संचालन योगाचार्य जयपाल शास्त्री और संत अत्रि जी महाराज ने किया। उन्होंने हवन का महत्व समझाते हुए इसे मानसिक और शारीरिक शुद्धि के लिए आवश्यक बताया। शिविर में भाग लेने वाले ग्रामीणों ने योगाचार्य जयपाल शास्त्री और अन्य अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें पगड़ी और श्रीराम लला का चित्र भेंट किया। इस मौके पर पार्षद संदीप शर्मा और संत अत्रि जी महाराज ने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए और योग के प्रचार-प्रसार में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

शिविर व्यवस्थापक रघु शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में रघु शास्त्री, अनिल कपूर, रिंकू मल्होत्रा, रामचरन चौधरी, सन्नी मुदगिल, वीरेंद्र शर्मा, ओमकार, जगदीश, रामकुमार, धर्मवीर, राजीव, राहुल, महेश दुधिया, दीपक वत्स, किशन चंद, कर्मवीर शर्मा, भीम, भवीचंद, नानकचंद, चौधरी रणधीर, चेतन, ओमप्रकाश, विजय सहित छोटे बच्चों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें