Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

आईजी के बेटे ने की गंदी हरकत, गिरफ्तार

थाना सेक्टर 113 पुलिस ने सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और उसे व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश देने के आरोपी अधिवक्ता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया
थाना सेक्टर 113 पुलिस ने सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और उसे व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश देने के आरोपी अधिवक्ता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 पुलिस ने सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और उसे व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश देने के आरोपी अधिवक्ता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक सरकारी कंपनी में लीगल हेड के रूप में काम करता है। इसके पिता सशस्त्र पुलिस बल से आईजी के पद से रिटायर्ड हुए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर -113 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित के अनुसार जब उसकी बेटी सोसाइटी की लिफ्ट में जा रही थी तो उन्हीं के टावर में रहने वाले सौरव पुरी ने उससे उसका मोबाइल फोन ले लिया, तथा कहा कि उसकी पत्नी अमेठी विश्वविद्यालय में डायरेक्ट है। उसका दाखिला वहां पर करवा देगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि बाद में सौरव पुरी ने उसकी बेटी के साथ पार्क में अश्लील हरकत की, और उसे व्हाट्सएप पर गलत संदेश भेजा। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसे इस मामले में फंसाया गया है। उसके अनुसार उसने इस मामले की शिकायत पूर्व में ही एनसीआरबी से कर दी थी। उसके अनुसार उसके मोबाइल फोन को सोसाइटी में रहने वाले कुछ बच्चों ने फोन करने के बहाने लिया था तथा उसके व्हाट्सएप ऐप को हैंग कर लिया था। उसके बाद यह सारी वारदात हुई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *