Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Kulti Protest: कुलटी में मानवता शर्मसार, माँ पर बरसीं लाठियां, चीखता रहा बच्चा — बर्बर पुलिसिया कार्रवाई से थर्राया इलाका

Kulti
Kulti Protest: कुलटी में मानवता शर्मसार, माँ पर बरसीं लाठियां, चीखता रहा बच्चा — बर्बर पुलिसिया कार्रवाई से थर्राया इलाका

अमर देव पासवान

Kulti Protest: पश्चिम बंगाल के कुलटी में स्थानीय लोगों की नौकरी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। एक माँ को पीटते देख उसका बच्चा चीख-चीख कर रोता रहा, लेकिन थानेदार नहीं रुका। इस अमानवीय घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है।

Kulti Protest: कुलटी में धरने पर बैठी महिलाओं पर लाठीचार्ज, माँ पर लाठियां बरसीं तो बच्चा चीखता रहा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कुलटी थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। चिनाकुड़ी गांव में एक माँ अपने बच्चे के साथ धरने पर बैठी थी। स्थानीय लोगों की 90% नौकरियां स्थानीयों को देने की मांग पर सात दिन से शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। लेकिन पुलिस की बर्बर कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

Kulti Protest: कोयला खदान से पहले ही भड़का विवाद

यह विवाद उस समय बढ़ा जब इसीएल से टेंडर लेकर इन्वेटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इलाके में कोयला खनन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों ने ‘समस्त ग्राम कमिटी’ के बैनर तले यह मांग रखी थी कि खदान में 90 प्रतिशत लोगों को स्थानीय स्तर से भर्ती किया जाए।

Kulti

Kulti Protest: बिना महिला पुलिस के महिलाओं पर लाठियां

घटना के अनुसार, जब महिलाएं धरने पर बैठी थीं, तो नियामतपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी अखिल मुखर्जी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिना महिला पुलिस की मौजूदगी के ही उन्होंने महिलाओं को जबरन हटाने की कोशिश की। जब महिलाएं नहीं हटीं, तो थानेदार ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

माँ को पीटते देख बिलख उठा बच्चा

सबसे अमानवीय दृश्य तब देखने को मिला जब एक महिला अपनी गोद में बच्चा लिए बैठी थी और थानेदार की लाठियां उसी पर बरस रही थीं। बच्चा चीख-चीखकर रोता रहा, माँ दर्द से कराहती रही — लेकिन थानेदार की लाठियां नहीं रुकीं।

Kulti

Kulti Protest: 6 आंदोलनकारी गिरफ्तार, थाने का घेराव

पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नियामतपुर थाने का घेराव किया और तत्काल रिहाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता केशव पोद्दार मौके पर पहुंचे और उन्होंने थानेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा:

“आंदोलन करना अपराध नहीं है, यह लोकतंत्र का अधिकार है। महिलाओं पर इस तरह की बर्बरता अस्वीकार्य है।”

Kulti Protest: जनता में उबाल, न्याय की माँग तेज

इस घटना के बाद पूरे कुलटी और आसपास के इलाकों में गुस्सा और गम का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर महिला पुलिस नहीं थी, तो पुरुष पुलिस को लाठीचार्ज का हक नहीं था। साथ ही एक मासूम बच्चे के सामने इस तरह की हिंसा ने मानवाधिकारों की खुली धज्जियां उड़ा दी हैं।

मांगें क्या हैं?

  • आंदोलनकारियों की बिना शर्त रिहाई

  • प्रभारी अखिल मुखर्जी पर कार्रवाई

  • महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती

  • इन्वेटिंग कंपनी में 90% स्थानीय लोगों की भर्ती का वादा

क्या कहती हैं संवैधानिक संस्थाएं?

NHRC (मानवाधिकार आयोग) और महिला आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। इस तरह के कृत्य न केवल कानून के खिलाफ हैं बल्कि समाज के नैतिक ढांचे पर भी सवाल उठाते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें