Moradabad: मुरादाबाद में स्क्रैप गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Moradabad: मुरादाबाद में स्क्रैप गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

मुरादाबाद में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को आग को काबू करने में 5 घंटे लगे। हादसे में पूरा स्क्रैप गोदाम जलकर राख हो गया। फायर डिपार्टमेंट आग के कारणों की जांच कर रहा है। हादसा मैनाठेर थाना क्षेत्र में संभल रोड पर स्थित साईं इंटरप्राइजेज नाम के स्क्रैप गोदाम में हुआ।देर रात करीब 3.45 बजे इस स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लग गई।

हाईवे किनारे स्थित इस गोदाम से आग की लपटें उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ओझा का कहना है मैनाठेर पुलिस के द्वारा साईं इंटरप्राइजेज नाम के गोदाम में आग लगने की सूचना दी गई थी। दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img