धर्म छिपाकर दोस्ती कर नाबिलग की लूटी इज्जत, आप पार्षद ने दिया साथ

0
2
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ दोस्ती की
थाना टीला मोड़ क्षेत्र की एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना टीला मोड़ क्षेत्र की एक कॉलोनी में 17 वर्षीय किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ दोस्ती की। फिर प्यार के झांसे में लेकर उसके साथ रेप करता रहा। सच का पता चलने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रेप करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोपी युवक, स्थानीय आम आदमी पार्टी के पार्षद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

17 वर्षीय नाबालिग परिवार के साथ रहती है। नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को आरोपी ने अपना नाम सोनू बताया था। तीन साल पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। आरोपी ने बहलाकर उसके साथ कई बार रेप किया। बाद में जब उसे उसकी पहचान के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इस मामले में वह गर्भवती हो गई। जहां तबीयत खराब होने पर उसे इस बारे में जानकारी हुई। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस को शिकायत करने के दौरान स्थानीय आम आदमी पार्टी के पार्षद ने पुलिस के सामने ही उन्हें धमकाया था। इस संबंध में एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर सोनू खान, उसकी मां और वार्ड-66 के पार्षद मुस्तकिम पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here