Crimeउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, वीडियो वायरल, परिवार में दहशत

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने...

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की धमकी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को सोशल पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें आरोपी एक परिवार को धमकी देते हुए दिख रहा। इस दौरान उसने घर में बम फेकने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिवार काफी दहशत में था। वीडियो वायरल होने के बाद गढ़ कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया।

क्या बोली पुलिस

गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकतें करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मारूफ की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players