Delhi: जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया गया, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा हुए शामिल

Delhi: जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमावाणी पर्व मनाया गया, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा हुए शामिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के विश्वास नगर स्थित सीबीडी ग्राउंड में जैन क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा मौजूद रहे। उन्होंने जैन गुरु आचार्य विमर्शसागर जी महाराज और अन्य गुरुओं का आशीर्वाद ली। इसके अलावा निगम पार्षद पंकज लूथरा,संदीप कपूर, सारिका जैन मंत्री दिल्ली प्रदेश भाजपा अन्य लोग मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जैन ऐसा धर्म है कि विश्व नेतृत्व और शांति की बातें करता है। जो जैन समाज है सभी मिलकर कर यह प्रयास करते हैं की समाज में सुख शांति रहे।आज जैन गुरु आचार्य विमर्शसागर जी महाराज का प्रवचन है क्षमा बानी पर्व पर। उन्होंने कहा कि अगर हम एक दूसरे से क्षमा कर दे और क्षमा ग्रहण कर ले और क्षमा कर दे है तो देश भर के जो कोर्ट है उनका काम कम हो जाएगा।

सारिका जैन मंत्री दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा कि जैन धर्म द्वारा एक बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें जैन गुरु आचार्य विमर्शसागर जी महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम चल रहा है।इस कार्यक्रम क्षमा पर्व बोलते हैं। जैन धर्म ही ऐसा है धर्म है। जहां सभी एक-दूसरे से अपने कृत्यों की क्षमा याचना करते हैं और दूसरों को दिल से माफ करते है। यह पर्व साल में एक बार मनाया जाता है।

Hot this week

Maryland : लोकतंत्र अंधविश्वास के सहारे जीवित नहीं रह सकता

Maryland : केवल समय पर चुनाव होने से कोई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img