नई दिल्ली: आरएमएल अस्पताल ने गोद लिए गांव में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने मंगलवार को पिलांजी गांव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन आरएमएल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज झा, डॉ नीरा शर्मा, डॉ नीलम रॉय, सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया।

इस गांव को आरएमएल अस्पताल ने स्वास्थ्य चिकित्सा की दृष्टि से गोद लिया हुआ है। मंगलवार को यहां रहने वाले समुदाय के परिवारों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान लाभार्थियों को निवारक स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श, प्रयोगशाला परीक्षण और मुफ्त दवाओं सहित अन्य सेवाएं प्रदान की गयीं। इन जांचों के बाद बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रोगियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप परामर्श प्रदान किए। स्वास्थ्य शिविर में कुल 357 लोग शामिल हुए।

दरअसल, सामुदायिक चिकित्सा विभाग एमबीबीएस छात्रों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा अनिवार्य परिवार दत्तक ग्रहण कार्यक्रम को लागू कर रहा है। इस पहल के तहत, प्रत्येक मेडिकल छात्र ने पिलांजी गांव में परिवारों को गोद लिया है। छात्र समुदाय की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार और पर्यावरण संरक्षण उपायों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। पिलांजी गांव में रहने वाले परिवारों के सदस्य विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जिससे उन्हें प्रदान की जाने वाली सेवाओं और सहायता से लाभ मिल सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img