Moradabad: मुरादाबाद में दूध लेने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा

Moradabad: मुरादाबाद में दूध लेने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के तहसील बिलारी के गांव नागलिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दूध लेने जा रही एक महिला के पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक के चालक को बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने चालक दीपक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया।

पुलिस ने चालक को बचाने के लिए कमरे का तुड़वाने का सहारा लिया। घायल महिला और चालक को तुरंत बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चालक दीपक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img