राज्यहरियाणा

मोहन लाल बड़ौली बनें हरियाणा के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया नियुक्ति पत्र

मोहन लाल बड़ौली बनें हरियाणा के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 9 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को विधायक मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपाईयों में खुशी और उत्साह है। श्री बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूरे प्रदेश में भाजपाईयों ने मिठाईयां बांटी और एक दूसरे को बधाईयां दी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े और बाद में भाजपा में दायित्वान कार्यकर्त बनें। उन्होंने 1995 में मंडल अध्यक्ष (मुरथल) का पद संभाला। श्री बड़ौली इनेलो के शासन में जिला परिषद के सदस्य बनें। उन्होंने राई विधानसभा से 22 अक्तूबर 2019 को चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। श्री बड़ौली राई सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले बीजेपी नेता हैं।

मोहन लाल का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था। उनके पिता कली राम कौशिक अपने गांव में एक प्रतिष्ठित कवि के साथ-साथ पंडित लख्मीचंद के प्रशंसक थे। श्री बड़ौली पेशे से किसान और कपड़े व्यापारी भी हैं।

श्री बड़ौली को पार्टी द्वारा 2020 में सोनीपत जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कड़ी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए भाजपा ने श्री बड़ौली को 2021 में प्रदेश महामंत्री के साथ ही हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया और 2024 में सोनीपत लोकसभा से प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा। श्री बड़ौली के लंबे संगठन के अनुभव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

* प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री से मिले मोहन लाल बड़ौली, सीएम ने दी बधाई

मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों को मिलेगी नई दिशा : सीएम सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मोहन लाल बड़ौली मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सैनी से पहली मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और मिठाई खिलाई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री बडौली ने भी मुख्यमंत्री सैनी का मुंह मीठा कराया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्री बड़ौली को शुभकामनाएं और सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा में संगठनात्मक कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी और फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मोहन लाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित तमाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। श्री बड़ौली ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर निश्चित ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए दी बधाई

मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए श्री बडौली को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ट्वीटर पर लिखा है कि श्री बड़ौली के उर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।

विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री बड़ौली को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री बड़ौली के संगठन कौशल एवं कार्यकुशलता से प्रदेश भाजपा सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय प्राप्त करेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने फेसबुक पेज पर मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी श्री बडौली को शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players