दिनदहाड़े टीचर का किया अपहरण, तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक स्कूल टीचर का ईको कार में अपहरण कर लिया गया। इस बीच ग्रामीणों ने ऐसा करते आरोपियों को देख लिया। ग्रामीण शोर मचाते हुए गाड़ी के पीछे दौड़ने लगे। खचेड़ा गांव के पास एक गाड़ी को ओवरटेक करने पर कार पलट गई। जिसके बाद आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टीचर को कार से निकाला। घटना के बाद पुलिस ने टीचर का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक युवती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। तभी ईको कार सवार तीन युवकों ने उसका कार में अपहरण कर लिया। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपियों को ऐसा करते देख लिया। ग्रामीण शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़ पड़े। जिसके बाद कार खचेड़ा गांव से वेव सिटी की तरफ जाने वाली रोड पर पलट गई। इस दौरान तीनों आरोपी कार से निकलकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। घटना में युवती को चोट नहीं आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक शख्स उसकी बुआ का लड़का है। घटना के बाद से युवती डरी और सहमी है।

दोस्ती के लिए बुआ का लड़का बन गया विभिषण
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकेश भाटी निवासी किठौर मेरठ, अमित जाट निवासी हापुड़ और सेंकी नागर निवासी सिंभावली हापुड़ के रूप में हुई है। सेंकी नागर पीड़िता के बुआ का बेटा है। जबकि अंकेश भाटी युवती से शादी करना चाहता है। इसीलिए सेंकी नागर ने युवती की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

शादी करना चाहता था अंकेश
थाना प्रभारी ने बताया कि अंकेश भाटी पीड़िता से एक तरफा प्यार करता था। वह पीड़िता से शादी करना चाहता था इसीलिए उसने पीड़िता के बुआ के लड़के सेंकी नागर से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने सेंकी को अपनी लव के बारे में बताया और शादी करने की इच्छा जाहिर की। सेंकी ने युवती से बात की तो उसने मना कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने अपहरण की साजिश रची।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img