Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Delhi Extortion Case: पूर्वी दिल्ली में जौहरी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Extortion Case: पूर्वी दिल्ली में जौहरी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में अपराध जगत से जुड़े एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में गिरी ज्वेलर्स के निदेशक से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पूर्वी दिल्ली अभिषेक धनिया ने जानकारी दी कि 12 अगस्त को थाना कल्याणपुरी में रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि जौहरी को धमकी भरे कॉल पंजाब के तरनतारन जिले से किए गए थे। तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस ने सबसे पहले रोहित भुल्लर (23), निवासी अल्गांव खुर्द, जिला तरनतारन, और उसके सहयोगी अर्शदीप सिंह उर्फ करण (21), निवासी तेजा कलां, जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और व्हाट्सएप अकाउंट बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे शख्स शेरू के निर्देश पर काम कर रहे थे, जो गुरदासपुर जिले के तेजा गांव का रहने वाला है और फिलहाल बहरीन में रह रहा है।

जांच में आगे खुलासा हुआ कि शेरू ने पीड़ित का पीछा करने और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुरजिंदर सिंह उर्फ गगन (21), निवासी हरुवाल, जिला गुरदासपुर को लगाया था। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और संयुक्त छापेमारी के आधार पर गगन को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गगन पहले से ही तीन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आसानी से पैसा कमाने के लिए जबरन वसूली की साजिश रची थी। इंस्टाग्राम के जरिए आपसी संपर्क हुआ और हथियार खरीदने के लिए गिरोह से जुड़ने की योजना बनाई गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की गहराई से छानबीन कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें